Delhi दिल्ली: 21 जून 2025 शनिवार,को दिल्ली में हल्की बारिश हुई, जिसके बाद मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्व दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग में 0.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।रविवार, 22 जून को दिल्ली में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।