उपराज्यपाल ने 108 सहायक अभियोजकों की पदोन्नति को दी मंजूरी

Update: 2023-03-10 07:18 GMT
नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल (एल-जी) वीके सक्सेना ने गुरुवार को 108 सहायक लोक अभियोजकों को अतिरिक्त लोक अभियोजक के रूप में पदोन्नति देने की मंजूरी दे दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कदम से दिल्ली सरकार के अभियोजन निदेशालय में लंबे समय से खाली पड़े अपर लोक अभियोजकों के 150 पदों में से 108 पद भर गए हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से इन पदोन्नति को जल्द से जल्द नियमित करने को कहा गया है।' अधिकारियों को यह भी उम्मीद है कि इस फैसले से अभियोजन निदेशालय के पास लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण सुनिश्चित होगा।
अधिकारियों के अनुसार सक्सेना ने सेवा विभाग और मुख्य सचिव को कर्मचारियों के मनोबल में सुधार और सेवानिवृत्त सरकारी सेवकों की समस्याओं को कम करने के लिए पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाने का निर्देश दिया था। इस संबंध में, विभिन्न पदों के लिए भर्ती नियमों को अद्यतन करने का कार्य शुरू कर दिया गया है और योग्य उम्मीदवारों को तुरंत पदोन्नत करने के लिए कदम उठाए गए हैं।
Tags:    

Similar News