Delhi दिल्ली: दिल्ली में 17 जून मंगलवार को भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव कर हो गया और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुआ। दिल्ली हवाईअड्डे पर भारी बारिश के कारण कई फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं। दिल्ली हवाईअड्डे ने अपनी आधिकारिक सूचना में बताया कि मौसम के बिगड़े हुए हालात के कारण फ्लाइट ऑपरेशन्स प्रभावित हो सकते हैं।
इसके अलावा, एयर इंडिया ने भी एक यात्रा सलाह जारी की, जिसमें कहा गया कि दिल्ली में मौसम की स्थिति के कारण उड़ान सेवाओं में कुछ बदलाव हो रहे हैं। एयर इंडिया ने यात्रियों से अपील की कि वे हवाईअड्डे पर जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।