Gurugram accident : पहाड़ी में घूमने गए तीन लड़कों की डूबकर मौत

Update: 2025-07-10 13:09 GMT
Gurugram गुरुग्राम : अलीपुर गांव के पास अरावली की पहाड़ियों में एक गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान सुरजीत, आशीष व देवेंद्र के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीनों किशोर अरावली की पहाड़ियों में घूमने गए थे और बारिश के चलते बने झरने के पास चले गए। इसी दौरान पैर फिसलने से वे गड्ढे में गिर गए। युवक उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
Tags:    

Similar News