एनसीआर नॉएडा न्यूज़:  यदि आप जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक घर बसाने के अलावा अपना खुद का कारोबार करने की सोच रहे है तो आप के लिए जरूरी खबर है। ऐसे लोगों के लिए यमुना अथॉरिटी पेटोल पंप और कार्मशल की स्कीम निकालने जा रही है। कर्मशल स्कीम में कई मजेदार बात होगी। इस स्कीम में 100 वर्ग मीटर एरिया के 15 प्लॉट शामिल किए गए है। यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे सेक्टर-22 में 120 मीटर चौड़ी रोड़ पर सलारपुर अंडरपास के पास और एफ वन रेसिंग टेक के नदीक होगी। आप 100 वर्ग मीटर साईज के प्लॉट में ढाई मंजिला कर्मशल कंप्लेक्स बना सकते है।

पेट्रोल पंप स्कीम: इसके लिए दो एफएआर रखा गया है। इन सभी कर्मशल के प्लॉट बोली के आधार पर अलॉट किए जाएगें। यमुना अथॉरिटी ने रिर्जव प्राइज मनी 38 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर तय की है साथ ही अथॉरिटी यमुना सिटी में बसने वाले लोगों को बेहतर सुख सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चार पेटोल पंप की स्कीम निकालने जा रही है। इस पेटोल पंप की स्कीम की खासियत यह होगी कि यमुना सिटी के चार सेक्टरों में पेटोल पंप लगेगा। इसमें कुल 3100 वर्ग मीटर का प्लॉट अलॉट किया जाएगा। इसमें से 1600 वर्ग मीटर प्लॉट पर पेटोल पंप जबकि 1500 वर्ग मीटर एरिया में कर्मशल बना सकेंगे। जिससे की लोग गाड़ी में पेटोल, डीजल, सीएनजी और चार्जिंग करने के अलावा अपने घर की जरूरत का सामान भी खरीद सके।

सेक्टर की जरूरत के हिसाब से बनाए जाएंगे पेट्रोल: यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ.अरूणवीर सिंह ने बताया कि यह पेटोल पंप अलग-अलग सेक्टर में जरूरत के हिसाब से बनाए जा रहे है। एक पेटोल पंप आवासीय सेक्टर-18 में होगा। दूसरा सेक्टर-20 में हेागा। तीसरा पेटोल पंप सेक्टर-22डी में होगा। चौथा पेटोल पंप सेक्टर 22 में मैडिकल डिवाईस पार्क में होगा। उन्होंने बताया कि बोली के आधार पर अलॉट किए जाएगें। पेटोल पंप के प्लॉट के लिए रिर्जव प्राइज 38 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर रखा गया है।

Tags: