गंगा नहाने हरिद्वार गए चार युवक हुए सड़क हादसे का शिकार, नोएडा के युवक की दर्दनाक मौत

Update: 2022-07-15 07:36 GMT

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: सावन के पहले दिन नोएडा से गंगा नहाने गए 4 युवक में से एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, कार में चार युवक सवार थे। यह सभी गंगा नहा कर वापस नोएडा आ रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसा: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर मंगलौर की समीप उनकी कार पलट गई। कार पलटने के बाद आसपास खड़े लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सभी युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान सूरज नामक युवक की मृत्यु हो गई। मृतक नोएडा के सेक्टर-19 का निवासी है।

यह लोग हुए घायल: जबकि कार में सवार हिमांशु, अनुराग, संजय सैनी निवासी नोएडा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। इन सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Tags:    

Similar News

-->