कार से आए चार बदमाशों ने कंपनी के युवक का किया अपहरण, पुलिस के की तुरन्त कार्यवाही
गुरुग्राम क्राइम न्यूज़: कंपनी से एक युवक का चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। आरोपी एक कार से आए थे और उन्होंने कंपनी के गेट पर पहुंचकर पीड़ित को बाहर बुलवाया। इस दौरान पीड़ित ने बचाव के काफी प्रयास किए, लेकिन आरोपी उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। इसकी सूचना कंपनी के ही एक कर्मचारी ने पुलिस को दी। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों को काबू कर लिया और अपहृत युवक को सकुशल छुड़ा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जयवीर ने पुलिस को बताया कि वह निसान कंपनी में कार्यरत है। 2 जुलाई की रात को वह कंपनी में थे। इस दौरान कंपनी के बाहर एक गाड़ी से चार लोग आए। चारों ने जीवन लाल को आवाज लगाई। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने जीवन लाल को बुला लिया। पहले वह युवक जीवन लाल से बात करने लगे, लेकिन बाद में उसे कंपनी के गेट के बाहर बुलाया।जैसे ही जीवन लाल बाहर निकला वैसे ही चारों ने उसे काबू कर लिया और उसे जबरन गाड़ी में बैठाने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने जीवन के साथ मारपीट की और उसका अपहरण करके ले गए। इसकी सूचना जयवीर ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही फर्रूखनगर थाना पुलिस समेत अपराध शाखा भी हरकत में आ गई और कुछ ही घंटो में पुलिस ने आरोपियों को काबू कर जीवन को सकुशल बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।