दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत की छत ढहने से चार घायल

Update: 2023-06-02 14:59 GMT
नई दिल्ली (आईएएनएस)| उत्तरी दिल्ली में शुक्रवार को एक निमार्णाधीन इमारत की छत गिरने से चार लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 12.30 बजे प्रेम नगर थाने में एक निमार्णाधीन इमारत की छत गिरने की घटना के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया, जिसमें कुछ मजदूरों को चोटें आई हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, कॉल पर कार्रवाई करते हुए एक पुलिस टीम प्रेम नगर क्षेत्र के इंदर एन्क्लेव फेज-2 किरारी सुलेमान नगर में घटनास्थल पर पहुंची। चारों घायल मजदूरों की पहचान प्रेम नगर निवासी 35 वर्षीय अखिलेश शाह, असर मोध (36), रियाजुद्दीन (42) और अमन (44) के रूप में हुई है। सभी इंदर एन्क्लेव फेज -2 के निवासी हैं।
घायल व्यक्तियों को श्री इंटरनेशनल अग्रसैन अस्पताल, रोहिणी ले जाया गया। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है और एक घायल का इलाज चल रहा है।
अधिकारी ने कहा, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि निमार्णाधीन छत खराब गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण ढह गई थी। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस
Tags:    

Similar News