दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 करोड़ से अधिक के सोने के साथ चार गिरफ्तार

Update: 2023-06-23 11:54 GMT
नई दिल्ली (आईएएनएस)| इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 4 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त सोने की कीमत 2,09,28,600 रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि सभी चार यात्री बैंकॉक से एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। ग्रीन चैनल पार करने के बाद चारों यात्रियों को रोक लिया गया।
सीमा शुल्क अधिकारियों ने व्यक्तिगत और सामान की तलाशी लेने पर उनके पास से 4 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसकी कीमत 2 करोड़ 9 लाख 28 हजार 600 रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों ने संबंधित धाराओं के तहत सोने को जब्त करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
--आईएएनएस
Tags:    

Similar News