एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट में शुमार गांधीनगर में एक कपड़ा गोदाम में आग लग गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. इस आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. लेकिन गोदाम में रखे लाखों का कपड़ा जलकर खाक हो गया है.दमकल अधिकारियों ने बताया कि गांधीनगर के पुश्ता रोड पर बने एक कपड़ा गोदाम में आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही छह टेंडर को मौके पर भेजा गय, जिसने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लेकिन गोदाम के बेसमेंट में रखा कपड़ा जलकर खाक हो गया है. उन्होंने बताया की आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है. आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो. सही वजह जांच के बाद ही सामने आ पाएगी.