नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी जिले के बेगमपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया. मृतक का नाम दीपक बताया जा रहा है. वहीं, इस एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी गंभीर रुप से जख्मी हो गए.

बताया जा रहा है कि पुलिस को रोहिणी जिले के बेगमपुर इलाके में बदमाशों के छिपे होने की खबर मिली थी. पुलिस ने बदमाशों को घेरकर सरेंडर करने के लिए कहा. तभी बदमाशों ने फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश ढेर हो गया. दोनों ओर से 15 राउंड गोलियां चलीं.
पुलिस ने 9 राउंड गोलियां चलाईं. जबकि बदमाशों ने 6 राउंड गोलियां चलाईं. मुठभेड़ में एक बदमाश जख्मी हुआ है. वहीं, दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं. उन्हें हल्की चोटें आई हैं.

Tags: