पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 को लगी गोली

Update: 2023-07-05 15:51 GMT
नोएडा(आईएएनएस)। नोएडा पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच बुधवार को दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई। नोएडा पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाश कुछ दिन पहले हुई लूट में शामिल थे और फरार चल रहे थे। पुलिस कई दिनों से उनकी तलाश कर रही थी।
थाना फेस-2 सेंट्रल नोएडा पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से बादलपुर थाना क्षेत्र से लूटे गए 71 हजार 500 रुपए नगद, पीड़ित का आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त एक बाइक, 9 एमएम पिस्टल, 2 तमंचा बरामद किया।
दरअसल, फेस-2 पुलिस एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक बदमाशों की पहचान मनीष गुर्जर, गाजियाबाद के रूप में हुई। वर्तमान में वह करावल नगर, दिल्ली में रहता है। वहीं, दूसरा आरोपी विमल जाटव, मेरठ का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ जनपद बागपत, मुजफ्फरनगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में अलग-अलग 13 और 19 मुकदमे दर्ज हैं।
Tags:    

Similar News