नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, घायल बदमाश अस्पताल में हुआ भर्ती
एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर पुलिस और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई है। यह पूरी घटना सेक्टर-58 थाना के अंतर्गत हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक और तमंचा बरामद किया है।
पुलिस के ऊपर फायरिंग: शातिर बदमाश से मुठभेड़ डी पार्क के पास हुई है। इसकी यहां आने की सूचना पुलिस को पहले से ही थी। पुलिस की टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर इस बदमाश को गिरफ्तार करने की फिराक में थी। लेकिन अपने आप को घिरा देख बदमाश ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश जख्मी हो गया है। पुलिस फिलहाल इसके बारे में और अधिक जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।
तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद: एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि यह बदमाश हापुड़ का रहने वाला है। इसका नाम उम्र दराज है। पुलिस ने इसके पास से तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक को बरामद किया हैं। घायल बदमाश नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है साथ ही यह अवैध तमंचे की भी तस्करी करता था। पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।