घर में बुजुर्ग महिला और बेटे का मिला शव, मचा हड़कंप

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-06-13 17:26 GMT

फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ सेक्टर-3 में एक मकान में रविवार देर रात एक बुजुर्ग महिला और उनके 41 साल के बेटे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है, लेकिन दोनों की एक साथ कैसी मौत हुई यह सवाल सबके मन में उठ रहा है। दोनों की मौत रहस्य बन गई है। अब परिवार के लोग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।

मृतकों की पहचान तरुण रावल (41) और उसकी मां आशा रावल (74) के रूप में हुई है। तरुण और आशा बिजली बोर्ड के रिटायर्ड दिवंगत जेई वेद प्रकाश की पत्नी व बेटा थे। वेद प्रकाश के तीन बच्चे हैं। जिसमें बड़ा बेटा नीरज रावल, बेटी वंदना तथा तरुण शामिल हैं। तरुण की मौत हो गई। बेटी दुबई में रहती है और नीरज दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता है। वेद प्रकाश की मौत पहले ही हो चुकी है।
रविवार रात उनके पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया था कि उक्त मकान से बदबू आ रही है। सूचना के बाद जब पुलिस घर पहुंची तो वहां मां-बेटे के शव पड़े थे। पुलिस की मानें तो दोनों के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने दोनों के शव बी.के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं और उनके परिजनों को सूचित कर दिया।
दुबई में मां व भाई की मौत की खबर सुनने के बाद भारत पहुंची वंदना रावल ने बताया कि उन्हें देर रात ही सूचना मिल गई थी। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी मां पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। वह खाना भी नहीं खाती थीं। उनका भाई तरुण बाजार से खाना लेकर आता था और वह खाना फेंक दिया करती थी। वह भाई को घर से बाहर तक नहीं निकलने देती थी। वह अकेले में काफी डरती थी। उनका भाई तरुण गाड़ियों की सेल-परचेज का काम घर से ही करता था। उन्होंने अपनी मां व भाई की मौत के लिए फिलहाल किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। वंदना का मानना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा कि आखिर दोनों की मौत एक साथ कैसे हुई। उन्होंने दावा किया है कि उनका भाई तरुण पिछले छह माह से शराब नहीं पीता था।
Tags:    

Similar News

-->