दिल्ली: अमन विहार में महिला की संदिगध हालत में मौत, मायके वालो ने हत्या का आरोप लगा

Update: 2022-03-31 11:14 GMT

दिल्ली: अमन विहार इलाके में एक महिला की संदिगध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी को जहर देकर मारने का शक जाहिर किया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस को मौके पर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की पहचान सुरभी के रूप में हुई। वह परिवार के साथ गीता कॉलोनी इलाके में रहती थी। उसका ससुराल सेक्टर-22 रोहिणी इलाके में था। सुरभी के पिता रमन कुमार मल्हौत्रा ने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी 2018 को सुरभी की शादी सूरज सक्सैना से हुई थी। दोनों एक दूसरे को दस सालों से जानते थे। दोनों की लव अरैंज मैरिज की थी। शादी के तीन से चार महीने बाद ही सूरज ने एक लाख रुपये मांगे थे। जिसको देने से मना कर दिया था। उसके बाद सूरज सुरभी को परेशान करने लगे थे। जिसको लेकर उसने एक लाख रुपये दे दिये थे। बाद में सुरभी से हाथापाई की।

जिसके बारे में सुरभी ने परिवार को बताया था। 18 मार्च को सात बजे ससुराल से फोन आया। उनको बताया की सुरभी मर गई है। उनको शक है कि सुरभी को जहर देकर मारा गया है। परिवार वालों एसडीएम को दिये बयान में भी हत्या करने का शक जाहिर किया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

Tags:    

Similar News

-->