दिल्ली का मौसम : बीते सात सालों में शुक्रवार का दिन सबसे गर्म रहा, 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया अधिकतम तापमान

राजधानी में शुक्रवार को सूरज के बदले तेवरों के साथ अधिकतम पारा चढ़ा है।

Update: 2022-02-19 02:38 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजधानी में शुक्रवार को सूरज के बदले तेवरों के साथ अधिकतम पारा चढ़ा है। यही वजह है कि बीते सात सालों में शुक्रवार का दिन सबसे गर्म दर्ज किया गया है। दिनभर तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। इससे पहले 2015 में दिन का पारा 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई थी। दिनभर तेज हवाएं रिकॉर्ड की गई। इस बीच शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज हुई। हवा में नमी का स्तर 20 से 97 फीसदी रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम पारा 28 व न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। दूसरी ओर शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 252, फरीदाबाद का 278, गाजियाबाद का 304, ग्रेटर नोएडा का 244, गुरुग्राम का 267 व नोएडा का 237 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।
शनिवार का मौमस अनुमान
अधिकतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 11 डिग्री सेल्सियस
-सूर्यास्त का समय: 6:14 बजे
-सूर्योदय का समय: 6:55 बजे
-दिनभर धूप खिली रहेगी। 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
Tags:    

Similar News

-->