दिल्ली मौसम अलर्ट: दो दिनों में दो डिग्री तक चढ़ेगा राजधानी का पारा, विभाग ने कही ये बात

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-05-28 17:22 GMT

राजधानी दिल्ली का पारा अगले दो दिनों में दो डिग्री तक चढ़ेगा। तेज धूप निकलने के चलते दिल्ली के लोगों को खासी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। शनिवार के दिन भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में 42 डिग्री से ज्यादा तापमान रिकार्ड किया गया। लेकिन, दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अभी भी तापमान 40 के पास बना हुआ है।

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार की सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी और तेज हो गई। दोपहर के समय लोगों को खासी गर्मियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की सफदरजंग वेधशाला में दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह दोनो ही तापमान इस समय का सामान्य तापमान है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 62 से 36 फीसदी तक रहा। जबकि, मुंगेशपुर और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जैसे मौसम केन्द्रों में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि दिल्ली में शनिवार के दिन सबसे ज्यादा रहा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अब गर्मी में तेजी से इजाफा होगा। रविवार और सोमवार के दिन अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि, मंगलवार से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। इस दौरान हवा की दिशा ज्यादातर समय पश्चिम की ओर से रहेगी। यह हवा अपने साथ राजस्थान की ओर से गर्मी भी ले आएगी। जिसके चलते गर्मी में तेजी से इजाफा होगा।
Tags:    

Similar News

-->