Delhi दिल्ली:राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 7.8 डिग्री कम है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 68 के साथ 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज की गई।
CPCB के अनुसार, शून्य से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।