New Delhi नई दिल्ली : बुधवार सुबह करोल बाग के बापा नगर इलाके में एक दो मंजिला इमारत ढह गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों का कहना है कि मलबे के नीचे कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।
सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी कुल 5 दमकल गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों को आज सुबह करीब 9.11 बजे घटना के बारे में कॉल आया।अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। (एएनआई)