दिल्ली: महिला को ऑटो में अगवा कर गैंगरेप करने वाले आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं

Update: 2022-03-30 17:26 GMT

दिल्ली क्राइम न्यूज़अपडेट: गाजीपुर में 35 वर्षीय महिला को ऑटो से अगवा कर सामुहिक दुष्कर्म के मामले में करीब एक हफ्ते बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरेापियों की धरपकड़ के लिये पांच टीमें लगाई गई हैं। पीड़ित महिला अब होश में चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता से मुलाकात की, महिला से बातचीत के बाद भी कुछ पुख्ता सबूत व जानकारी हाथ नहीं लगी है। पुलिस ने सूत्रों के मुताबिक पीड़ित महिला भी कुछ नहीं बोल रही है। बता दें कि 23 मार्च की रात लोगों ने गाजीपुर में महिला को गंभीर हालत में पड़ा देखकर पुलिस को खबर दी।

महिला अचेत और बुरी तरह घायल थी। शरीर के कई हिस्सों से खून बह रहा था। उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत देखते हुए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जो आईसीयू में थी। महिला ने पुलिस को बस इतना बताया कि ऑटो में उसे अगवा कर ड्राइवर और उसके साथी ने उनसे सामुहिक दुष्कर्म किया है। विरोध करने पर महिला को बुरी तरह पीटा गया। अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया गया था। महिला अचेत हो गई तो उसे गाजीपुर मछली मंडी के पास फेंककर आरोपी फरार हो गए। मामले में गैंगरेपए अप्राकृतिक यौन शोषण समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पांच टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई गईं मगर अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस सीमापुरी से गाजीपुर तक लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। कई ऑटो वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई।

Tags:    

Similar News

-->