दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Delhi दिल्ली : पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से तीन करोड़ रुपये की हेरोइन और तीन लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की एक महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ड्रग्स तस्करी को रोकना और समाज में नशे के बढ़ते प्रभाव को कम करना है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुशील अरोड़ा और शक्ति के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी बरेली से हेरोइन लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे। पुलिस के मुताबिक, सुशील अरोड़ा पहले भी डकैती के एक मामले में शामिल था, जबकि शक्ति कपड़े प्रेस करने का काम करता था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।