दिल्ली एनसीआर: छिजारसी कॉलोनी में महिला का शव पंखे लटका मिला, हत्या की आशंका

Update: 2022-04-27 16:28 GMT

नॉएडा क्राइम न्यूज़: दिल्ली से सटे नोएडा में थाना सेक्टर 63 के छिजारसी कॉलोनी में एक महिला का शव बुधवार सुबह पंखे से बंधे फंदे से लटका मिला है। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है, जबकि उसके मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली 19 वर्षीय सबा का शव सुबह उसके घर पर पंखे के फंदे से मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के पति शादाब से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया है कि सबा ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मौके पर फोरेंसिंक टीम और मजिस्ट्रेट को बुलाया गया है। महिला की दो माह पहले शादी हुई थी। पुलिस ने मृतका के परिजन को घटना की सूचना दे दी। मृतका के पिता इंतजार ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मौत का कारण पता करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मानसिक तनाव के चलते व्यक्ति ने की आत्महत्या: थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 22 में रहने वाले 36 वर्षीय अमरकांत झा (36) ने मानसिक तनाव के कारण अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसकी पत्नी और पड़ोसी ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, थाना क्षेत्र के ही सेक्टर-52 में स्थित अरावली अपार्टमेंट में कारपेंटर का काम करने वाला 34 वर्षीय दिलशाद काम करते समय बेहोश हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tags:    

Similar News

-->