दिल्ली एनसीआर:आप में शामिल हुए हरियाणा के पूर्व विधायक परिवहन कर्मचारी संघ के नेता, जानिए पूरी खबर

Update: 2022-04-27 16:47 GMT

दिल्ली न्यूज़: हरियाणा के पूर्व विधायक रमेश गुप्ता समेत हरियाणा कांग्रेस के कई नेता व हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण गुराना व उनके सहयोगी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने इनका पटका, टोपी पहनाकर इन लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से हरियाणा परिवहन कर्मचारियों के साथ भेदभाव पूर्ण नीति अपनाई जा रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण गुराना के अलावा अनिल कुमार लोहारी, महेंद्र सोनी, शिव कुमार, प्रवीण जमावड़ी, विक्रम सिंह, विनोद कुमार, लवकेश कुमार जांगड़ा, कुलदीप लोहारी, बिल्लू मोठ के अलावा कई हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी आप में शामिल हो गए।

आप के हरियाणा प्रभारी और राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने थानेसर से विधायक रहे रमेश गुप्ता और फरीदाबाद से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके गुलशन कुमार बग्गा को समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल करवाया। सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार की स्थिति बहुत भयावह हैए ठेकेदारों को बिना काम किए पैसे दिए जा रहे हैं। दिल्ली की शिक्षा, चिकित्सा, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और पंजाब की नई सरकार के कार्यों को देखकर लोग बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पूरा देश अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहता है, हरियाणा के आगामी चुनाव में आप की सरकार बनेगी। 

Tags:    

Similar News

-->