दिल्ली हाईकोर्ट ने फरवरी 2020 के उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े एक बड़े षड्यंत्र के मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज कर दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दे दी है।मसूर के एमएसपी में अधिकतम 500 रुपये प्रति क्विंटल की मंजूरी मिली है।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी।

बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले में 11 दोषियों की रिहाई के गुजरात सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 29 नवंबर को सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ताओं को गुजरात सरकार द्वारा हलफनामे पर जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) कल से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे राज्य में करीब 15,670 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। भारत के रक्षा निर्माण कौशल को प्रदर्शित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में वह 19 अक्टूबर को DefExpo22 का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ की ओर से यह जानकारी दी गई है।

Tags: