Delhi दिल्ली: दिल्ली सरकार ने कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शुक्रवार को नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें दिल्ली के सभी अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां, वैक्सीन और जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कोविड पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थानों को लोक नायक अस्पताल भेजने का आदेश भी दिया गया है। यह कदम दिल्ली में 23 नए कोविड मामले सामने आने के बाद उठाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, वेंटिलेटर, बाय-पैप, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और पीएसए उपकरणों को पूरी तरह से कार्यशील रखें। साथ ही, इन संसाधनों की दैनिक रिपोर्ट दिल्ली स्टेट हेल्थ डेटा मैनेजमेंट पोर्टल पर जमा करना अनिवार्य होगा।