दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल राजेंद्र नगर में तीन दिन दुर्गेश पाठक के लिए करेंगे प्रचार प्रसार

Update: 2022-06-16 13:39 GMT

दिल्ली न्यूज़: राजेंद्र नगर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक के लिए वोट अपील करेंगे। कल यानी शुक्रवार से तीन दिन (17,18,19 जून) तक राजेंद्र नगर में केजरीवाल रोडशो करेंगे। राघव चड्ढा को पंजाब से राज्यसभा भेज दिया गया है। ऐसे में इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने अपने नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी इस सीट से चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी को चैलेंज कर रही है। संजय सिंह ने मई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था मैं आदेश गुप्ता (भाजपा दिल्ली प्रमुख) को बताना चाहता हूं कि आप के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर में हैं। आओ, उसका सामना करो। दुर्गेश पाठक आगामी उपचुनावों के लिए राजिंदर नगर से उम्मीदवार होंगे।

इस दौरान संजय सिंह ने दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को ललकारते हुए कहा कि आइए लोकतंत्र में चुनाव लड़िए। जीत हार लगी रहती है, हार से डर क्यों लग रहा है। मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को चुनाती देता हूं कि आप भागिए मत आप आइए वहां पर चुनाव लड़कर दिखइए।  

Tags:    

Similar News

-->