Delhi: भाजपा ने फैलाई है ‘बेरोजगारी की महामारी’: प्रियंका

Update: 2024-09-25 04:25 GMT
 New Delhi: नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने हरियाणा में बेरोजगारी की ऐसी महामारी फैला दी है कि युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनेगी तो पलायन रोकने और परिवारों को उजड़ने से बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस का संकल्प है कि वह युवाओं में व्याप्त निराशा को दूर करने के लिए काम करेगी और हरियाणा को प्रगति के पथ पर ले जाएगी। उन्होंने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, “हरियाणा में भाजपा ने बेरोजगारी की ऐसी महामारी फैला दी है कि होनहार युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है।
” प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया, “राज्य में कुल 4.5 लाख सरकारी पद हैं, जिनमें से 1.8 लाख पद खाली हैं। भाजपा ने हरियाणा के युवाओं के भविष्य की सारी उम्मीदें छीनकर उनके साथ घोर अन्याय किया है।” एआईसीसी महासचिव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही राज्य में 2 लाख स्थायी नौकरियां दी जाएंगी हमारा संकल्प है कि हम युवाओं में व्याप्त निराशा को दूर करने के लिए काम करेंगे और हरियाणा को प्रगति के पथ पर ले जाएंगे।’’ हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।
Tags:    

Similar News

-->