Daryaganj दरियागंज : दिल्ली के दरियागंज इलाके में सद्भावना पार्क के पास बुधवार को एक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को लोक नायक अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) समेत नगर निगम के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि तथ्यों की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत गिरने की सूचना दोपहर 12.14 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।