रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आदित्य बिड़ला मेमोरियल पोलो कप में लिया हिस्सा
Delhi दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को राजधानी में आयोजित आदित्य बिड़ला मेमोरियल पोलो कप में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों के विकास पर जोर दिया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पोलो देश की समृद्ध खेल परंपराओं का हिस्सा है और सरकार, निजी क्षेत्र और सामाजिक समूह मिलकर इसे और मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय सेना पोलो खेल में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और इसकी विरासत को बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए नए अवसरों के महत्व पर प्रकाश डाला।