नई दिल्ली: वेस्ट एशिया (पश्चिम एशिया) में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलएनजी (LNG) की कीमतों में आए तेज उछाल का असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी (CNG) की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी का फैसला किया है।वैश्विक बाजार में गैस की बढ़ती लागत के चलते कंपनियों पर दबाव बढ़ा है, जिसके बाद आईजीएल को यह कदम उठाना पड़ा। नई दरें लागू होने से दिल्ली में ऑटो, टैक्सियों और सीएनजी गाड़ियों से सफर करने वाले दैनिक यात्रियों पर सीधा असर पड़ेगा। नई दरें 29 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं.
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की पुरानी कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर अब 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.IGL की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, जुलाई 2026 से वेस्ट एशिया संकट के दोबारा बढ़ने के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से LNG कार्गो की आवाजाही प्रभावित हुई है. इसके चलते वैश्विक LNG की कीमतें संकट से पहले के स्तर के मुकाबले करीब दोगुनी हो गई हैं.


 


इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली और आसपास के शहरों में शनिवार से CNG की कीमत 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ जाएगी. IGL ने एक बयान में कहा कि CNG के लिए जरूरी गैस का एक बड़ा हिस्सा आयातित LNG से पूरा किया जाता है, और पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से इसकी कीमतों में तेजी आई है. IGL ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर LNG की कीमतें ज़्यादा बनी हुई हैं और लागत पर इसका असर काफी बढ़ गया है. इसलिए, CNG की लागत में हुई बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई के लिए अब 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया है. सीएनजी की कीमतों में यह बदलाव शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगा.
Tags: