अयोध्या में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की पूजा अर्चना

Update: 2021-10-25 13:45 GMT

अयोध्या। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अयोध्या दौरे पर हैं जहां वे 26 अक्टूबर भगवान राम के जन्मस्थल पर पूजा अर्चना करेंगे। वे आज (25 अक्टूबर) अयोध्या पहुंचकर मां सरयू आरती में शामिल हुए। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य एवं विशाल मंदिर का निर्माण हो रहा है। फिलहाल, एक अस्थायी मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा रखी हुई है। उत्तर प्रदेश में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसलिए इस दौरे को राजनीतिक विश्लेषक सियासी नजरिये से भी देख रहे हैं। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है।


Tags:    

Similar News