चन्द्रबाबू नायडू को करना पड़ा मायूसी का सामना, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार तक टाली सुनवाई

का सामना, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार तक टाली सुनवाई

Update: 2023-10-10 11:29 GMT
नई दिल्ली : स्किल डेवलपमेंट स्कैम केस में जेल की हवा खा रहे चंद्रबाबू नायडू को फिर से मायूसी का सामना करना पड़ा है। दरअसल इस मामले में FIR को खारिज करने की उनकी याचिका पर आज सर्वोच्च अदालत में सुनवाई होनी थी। लेकिन कोर्ट ने शुक्रवार की तारीख दे दी।
नायडू के वकील चाहते थे कि उनकी याचिका पर आज सुनवाई पूरी हो जाए। कोर्ट ने तारीख दी तो उनके वकील ने कहा कि गुरुवार को केस सुन लीजिए। लेकिन बेंच का कहना था कि आज दोपहर बाद उनके पास कुछ अहम केस लगे हैं। लिहाजा आज सुनवाई नहीं हो सकती। या तो शुक्रवार की तारीख रखी जाए या फिर सोमवार की। दोनों पक्षों के वकीलों की जिरह सुनने के बाद शीर्ष अदालत ने फैसला किया कि सुनवाई शुक्रवार दोपहर बाद की जाएगी।
आंध्र प्रदेश सरकार की तरफ से इस मामले में सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी पेश हुए जबकि नायडू की तरफ से हरीश साल्वे ने पैरवी की। आज सुनवाई पूरी करने की नायडू के वकील की मांग पर मुकुल रोहतगी का कहना था कि ये नामुमकिन है। आज सुनवाई पूरी नहीं हो सकती है।
नायडू के खिलाफ इस मामले में आंध्र प्रदेश की सीआईडी जांच कर रही है। सीआईडी की दलील पर कोर्ट ने उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। नायडू की मांग है कि ये मामला फर्जी है। लिहाजा इस केस को खारिज किया जाए। उनकी इस याचिका को हाईकोर्ट खारिज कर चुका है। उसके बाद नायडू की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उनका कहना है कि नायडू के खिलाफ ये मामला गलत मंशा से दायर किया गया है। चुनावी मौसम में सरकार उनसे घबरा गई है। वो उनको जेल में रखने पर अड़ी हुई है। जबकि इस मामले की जांच अभी लंबे समय तक चलनी है।
उधर आंध्र प्रदेश सरकार का कहना है कि ये मसला काफी गंभीर है। नायडू ने चीफ मिनिस्टर की पॉवर्स का बेजा इस्तेमाल कर सैकड़ों करोड़ रुपये का स्कैम किया था। अगर वो जमानत पर भी बाहर आते हैं तो गवाहों को तोड़ने की कोशिश करेंगे। दस्तावेजों से भी छेड़छाड़ हो सकती है।
Tags:    

Similar News

-->