भाजपा का विरोध हुआ फेल, आखिर तिरंगा लगाने का काम हुआ शुरू:आम आदमी पार्टी

Update: 2022-04-03 16:50 GMT

दिल्ली न्यूज़: आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि भाजपा की तिरंगा विरोधी नीति पर बड़ी जीत हुई है। जहां तिरंगा लहराने पर भाजपा का विरोध था, वहीं आम आदमी पार्टी ने तिरंगा लहरवाया है। आप विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि भाजपा ने मालवीय नगर में तिरंगा लगाने का विरोध किया था और आज लोक निर्माण विभाग ने यहां झंडा लगाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होने पार्टी मुख्यालय में बातचीत में दावा किया कि मालवीय नगर विधानसभा के शूर सैनी पार्क में राष्ट्रीय ध्वज की जगह बदलने की मांग को लेकर एमसीडी को पत्र लिखा था। भाजपा ने कहा कि वह पार्क में अपना झंडा फहराना चाहती है, इसलिए तिरंगा नहीं लगाया जाना चाहिए। आज यहां भारी मशक्कत के बाद आखिरकार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने काम करना शुरू कर दिया है।

उन्होने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज इस देश का सर्वोपरि ध्वज है। भारत का संविधान इस देश का सर्वोपरि गाइडिंग फोर्स है। यह देश सबके लिए सर्वोपरि है। नागपुर हेड क्वार्टर में आपने 52 साल तिरंगा को नहीं लगाया। हम आपकी मंशा जानते हैं, अभी संघ के सीनियर पदाधिकारी ने बेंगलुरु में कहा कि बहुत जल्द तिरंगा को हम अपने झंडे से बदलेंगे। भले ही ऊपर-ऊपर तिरंगा कह दें लेकिन आज जो अपनी करनी से दिखाया सबको समझ में आया। 

Tags:    

Similar News