दिल्ली के सुभाष पैलेस में हिट एंड रन मामले में बाइक चालक की मौत

Update: 2022-03-21 11:48 GMT

दिल्ली न्यूज़: उत्तर पश्चिमी जिले के नेताजी सुभाष पैलेस इलाके में एक हिट एंड रन मामले में एक बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर फरार चालक की पहचान के लिये रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान मनोज कुमार यादव के रूप में हुई है। मनोज परिवार के साथ नांगलोई इलाके में रहता था। जबकि घायल की पहचान पश्चिम पुरी निवासी अनिल कुमार पांडेय के रूप में हुई है। अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि शाम पांच बजे के करीब वह मनोज के साथ उसकी बाइक से नांगलोई उसके घर जा रहे थे।

ब्रिटानिया चौक फ्लाईओवर से नीचे उतरकर पंजाबी बाग की तरफ जाने वाले रास्ते पर अचानक पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक समेत काफी दूरी तक घसीटते हुए गए। बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे दोनों अलग अलग जाकर गिरे। जब उसको होश आया। उस वक्त वह आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल में भर्ती था। वहीं पर पता चला कि मनोज की हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने उसके और मनोज के परिवार वालों को हादसे की जानकारी दी।

Tags:    

Similar News

-->