प्राधिकरण यमुना सिटी में 3 नए ट्रांसपोर्ट नगर का करेगा निर्माण

Update: 2022-09-26 15:01 GMT

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: यमुना सिटी में प्राधिकरण 3 ट्रांसपोर्ट नगर बसाएगा। इनमें सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-23 में होगा। दूसरा ट्रांसपोर्ट नगर फिल्म सिटी में होगा। जबकि तीसरा ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-33 इंडस्ट्रियल सेक्टर में होगा। यह ट्रांसपोर्ट नगर तीनों सेक्टरों में इंडस्ट्री में बढ़ावा देने के लिए बनाए जाएंगे। यमुना प्राधिकरण ट्रांसपोर्ट नगर बसाने के लिए अभी से अमलीजामा पहनाने में लग गया है।

इंटरनल सड़कों का जाल बिछाना शुरू किया: सेक्टर-33 इंडस्ट्रियल टाउनशिप में बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार हो रही है। यह ट्रांसपोर्ट नगर 25 हेक्टेयर जमीन पर बनाया जाएगा। यहां पर इंडस्ट्री में लोड अन लोड होने वाले ट्रकों को खड़ा करने के लिए जगह दी जाएगी और इनका मेंटेनेंस करने के लिए दुकाने मकैनिक स्पेयर पार्ट की दुकानें भी खोली जाएंगी। लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्रियल सेक्टर को बनाने के लिए प्राधिकरण ने इंटरनल सड़कों का जाल बिछाना शुरू कर दिया है।

ट्रांसपोर्ट हब के लिए 72 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई: यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने बताया कि यमुना सिटी में बनने जा रही देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी में भी ट्रांसपोर्ट हब बनाया जाएगा। यह ट्रांसपोर्ट हब सेक्टर-21 में होगा। इसके लिए 72 हेक्टेयर जमीन चिन्हित कर ली गई है और अल्ट्रा डेडीकेटेड मॉडर्न पर तैयार किया जाएगा। इसको किराए पर भी देने का प्रावधान किया जाएगा। जिससे की शूटिंग के दौरान असुविधा ना हो। उन्होंने बताया कि सेक्टर-23 में अलग से ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाएगा। यह नगर 560 एकड़ जमीन पर होगा। इसमें ट्रांसपोर्टरों को तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। गाड़ियों के कलपुर्जे से लेकर मकैनिक तक एक ही छत के नीचे होंगे।

Tags:    

Similar News