आश्रय गुप्ता बने नोएडा के अध्यक्ष

Update: 2023-04-07 14:58 GMT

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तर पटेल ने पार्टी के जिलाध्यक्ष, जिला महास​चिव एवं नगर, महानगर अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की है। आश्रय गुप्ता को नोएडा महानगर का अध्यक्ष बनाया गया है।

शुक्रवार को जारी सूची के अनुसार, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वीकृति से प्रदेश के 21 जनपदों में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष / महानगर अध्यक्ष एवं जिला महासचिव / महानगर महासचिव मनोनीत किए हैं।

जारी सूची के अनुसार, आगरा महानगर के लिए चौधरी वाजिद निसार महानगर अध्यक्ष, फिरोजाबाद में शिवराम सिंह एडवोकेट जिलाध्यक्ष, श्रीमती मीना राजपूत जिला महासचिव, राजू जर्रार फिरोजाबाद महानगर अध्यक्ष, श्रीमती लक्ष्मी धनगर जिलाध्यक्ष अलीगढ़, डा. अजीत सिंह जिलाध्यक्ष मथुरा, रणवीर सिंह धनगर जिला महासचिव मथुरा, चंद्रपाल सिंह जिलाध्यक्ष फर्रुखाबाद, दयाशंकर जिलाध्यक्ष कौशांबी, सत्यनारायण राजभर जिलाध्यक्ष चंदौली, प्रदीप यादव जिलाध्यक्ष भदोही, हृदयनारायण प्रजापति जिला महासचिव भदोही, तनवीर आलम खां महानगर अध्यक्ष झांसी, व्यासजी यादव जिलाध्यक्ष देवरिया, लालजी यादव जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर, सर्वजीत सिंह जिलाध्यक्ष श्रावस्ती, हाफिज अयाज जिलाध्यक्ष सुलतानपुर, वीरे यादव जिलाध्यक्ष हरदोई, जगदेव सिंह जग्गा जिलाध्यक्ष पीलीभीत, जयवीर सिंह जिलाध्यक्ष मेरठ, जिया चौधरी जिलध्यक्ष मुजफ्फरनगर, आश्रय गुप्ता महानगर अध्यक्ष नोएडा तथा अशोक चौधरी को शामली का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। 







Tags:    

Similar News

-->