Air India Flight: फ्लाइट में बिगड़ी महिला की तबीयत डॉक्टर ने कैसे बचाई स्मार्टवॉच से जान

Update: 2024-07-07 04:02 GMT
Delhi to San Francisco by Air India: दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट (Air India flight) में एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इमरजेंसी में विमान में मौजूद केरल के एक डॉक्टर की सूझबूझ से उसकी जान बच गई और फ्लाइट में देरी नहीं हुई। विमान में मेडिकल उपकरण न होने की वजह से डॉक्टर ने स्मार्ट वॉच का इस्तेमाल कर महिला की समस्या का निदान किया और तुरंत उसे मेडिसिन कैबिनेट में मौजूद दवाएं और इंजेक्शन देकर उसका इलाज किया। केरल के राजगिरी अस्पताल (Rajagiri Hospital in Kerala) में काम करने वाली डॉ. गिगी वी कुरुट्टुकुलम ने जब देखा कि महिला की तबीयत बिगड़ रही है तो वह तुरंत मदद के लिए पहुंचीं। हालांकि उस समय उनके पास कोई मेडिकल उपकरण नहीं था। उन्होंने महिला को लेटने को कहा। महिला ने एप्पल स्मार्ट वॉच पहन रखी थी। डॉक्टर ने उसी से पल्स रेट और ब्लड प्रेशर मापा। डॉक्टर ने स्मार्ट वॉच की मदद से इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम टेस्ट किया। डॉक्टर ने पाया कि महिला का ऑक्सीजन सेचुरेशन कम हो गया था और उसका ब्लड प्रेशर (blood pressure) लगातार बढ़ रहा था। इसके बाद डॉक्टर ने उसे जरूरी इंजेक्शन दिए। डॉ. कुरुथिकुलम के उपचार के बाद मरीज की हालत में सुधार होने लगा। महिला की हालत को देखते हुए विमान के कैप्टन ने उसे पास के एयरपोर्ट पर ले जाने की योजना भी बनाई थी। हालांकि, जब उसकी हालत में सुधार हुआ तो विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी। सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट (San Francisco Airport) पर पहुंचने के बाद मेडिकल टीम महिला को तुरंत अस्पताल ले गई। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक महिला की हालत में सुधार हो रहा है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। विमान में इमरजेंसी की स्थिति में स्मार्टवॉच (smartwatch) ने भी कमाल कर दिया। स्मार्टवॉच ने मॉनिटर का काम किया और डॉक्टर ने इसका इस्तेमाल कर महिला की जान बचाई।
Tags:    

Similar News

-->