Delhi दिल्ली : दिल्ली चुनाव में आप की हार के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा। आप के 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम में रविवार को बोलते हुए केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ही पार्टियां राष्ट्रीय प्रतीक भगत सिंह और बीआर अंबेडकर के योगदान को महत्व नहीं देती हैं। हम भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर को अपना आदर्श मानते हैं। हमारे घर और दिल्ली और पंजाब सरकार के हर दफ्तर में दोनों की तस्वीरें हैं।
दिल्ली में नई सरकार ने सबसे पहला काम दोनों की तस्वीरें हटाने का किया। हम इंतजार कर रहे थे कि वे (भाजपा) महिलाओं को 2500 रुपये देने की घोषणा करें। लेकिन उन्होंने भगत सिंह और बाबा साहेब की तस्वीरें हटाकर पहले अपने नेताओं की तस्वीरें लगा दीं। उन्होंने कहा, 'जब हमने इन दोनों की तस्वीरें लगाईं तो कांग्रेस ने विरोध किया कि गांधीजी की तस्वीर नहीं लगाई गई। हालांकि, जब भाजपा ने इन दोनों की तस्वीरें हटाईं तो कांग्रेस ने कुछ नहीं कहा। इन दोनों के बीच मिलीभगत है।'