युवती से छेड़-छाड़ की, विरोध करने पर युवक ने चाकू मारकर किया घायल

Update: 2025-06-21 14:50 GMT
Muradnagar मुरादनगर : मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव में युवक ने घर में घुसकर युवती से अश्लील हरकत कर छेड़छाड करने का विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
गांव निवासी युवती ने बताया कि मेरे घर के पास सरकारी नल लगा हुआ है। जब पड़ोसी सरकारी नल पर नहाता है तो अश्लीलता करता है। आरोप है कि जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने घर में घुसकर युवती के साथ अश्लील हरकत कर मारपीट की। इसके अलावा वह स्कूल आते-जाते समय भी पीछा करता है।
आरोप दो दिन पहले आरोपी घर के अंदर आ गया और अश्लील हरकत करने लगा। जब अश्लील हरकत करने का विरोध किया तो आरोपी ने चाकू मारकर कर युवती को घायल कर दिया। पीड़िता ने इसकी तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने डब्बू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Tags:    

Similar News