95 हजार मतदाता दादरी नगर पालिका चुनाव में चुनेंगे अपना नया अध्यक्ष

Update: 2023-05-10 15:04 GMT

ग्रेटर नोएडा/ दादरी: नगर निगम चुनावों के लिए जोर-शोर से तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। सभी उम्मीदवारों ने कल तक अलग-अलग तरीकों से प्रचार किया। दादरी नगर पालिका चुनाव उम्मीदवार भी किसी से पीछे नहीं रहे। बीजेपी प्रत्याशी गीता पंडित, अयूब मलिक आदि ने भी जोर-जोर से अपना प्रचार करते हुए लोगों से वोट मांगी। कल यानि 11 मई को दादरी में नगर पालिका चुनाव के लिए 95 हजार 6 मतदाता अपना नया अध्यक्ष चुनेंगे।

12 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत: दादरी नगर पालिका से 12 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। दादरी नगर पालिका में कुल 18 मतदान केंद्र और 92 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इस सीट पर 51 हजार 135 पुरुष वोटर और 43 हजार 871 महिला वोटर हैं। कुल मिलाकर दादरी नगर पालिका सीट पर 95,006 वोटर हैं। उम्मीदवारों द्वारा रैली निकालकर और घर घर जाकर वोट मांगी गई।

सुबह 7 बजे शुरू होगा मतदान: मतदान सुबह 7 बजे से प्रारम्भ होकर 6 बजे सायं तक चलेगा। दिव्यांग मतदाताओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्राथमिकता के निर्देश दिए गए है।

फर्जी वोटरों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: नगर निगम चुनाव को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील व अति संवेदनशील पोलिंग बूथों का निरीक्षण व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सभी पोलिंग पार्टियों को ब्रीफ किया और समय से नियमानुसार रवाना करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी मतदाता फर्जी वोट डालता पकड़ा गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News