नारायणपुर: जिले में एनएमडीसी द्वारा शैक्षणिक सत्र वर्ष 2022-23 में शिक्षा सहयोग योजना के तहत बस्तर संभाग अन्तर्गत जगदलपुर, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, कोण्डागांव, सुकमा एवं दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा जिलों के अनुसूचित जाति, अनुसूचिज जनजाति, अन्य पिछ़ड़ा वर्ग एवं सामान्य बीपीएल वर्ग की छात्राओं से छात्रवृति आवेदन 30 नवम्बर 2022 तक आमंत्रित किये गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएमडीसी शिक्षा सहयोग 2022-23 में आंशिक परिवर्तन किया गया है। शिक्षा सहयोग योजना वर्ष 2022-23 से केवल छात्राओं हेतु लागू रहेगा। उक्त योजना अब एनएमडीसी बालिका शिक्षा सहयोग योजना के नाम से जाना जायेगा। बलिका शिक्षा सहयोग योजना के अन्तर्गत सभी वर्ग के छात्राएं पात्र होगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य बीपीएल वर्ग पात्रता हेतु तहसीलदार या अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा 1 जुलाई 2021 के बाद जारी आय प्रमाण पत्र जिसकी अधिकतम सीमा 72 हजार वार्षिक आय हो, संलग्न करना अनिवार्य है। इस संबंध में जिले की शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्यो से उनके शैक्षणिक संस्थाओं में ं अध्ययनरत पात्र छात्राओं के आवेदन पत्र एकत्र कर कार्यालय वरिष्ट प्रबंधक बी.आई.ओ.एम किरन्दुल कॉम्प्लेक्स, ( बालिका शिक्षा सहयोग योजना) जिला दन्तेवाड़ा छ0ग0 494556 में 30 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से पत्र वाहक के माध्यम से प्रेषित करने का आग्रह किया गया है।