Baloda Bazar. बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन योजना जरूरतमंद श्रमिकों के जीवन में आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। जिले के अहिल्दा निवासी संत राम साहू को योजना के तहत हर महीने ₹1,500 की पेंशन प्राप्त हो रही है। श्री साहू इस राशि का उपयोग अपने इलाज एवं स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में कर रहे हैं। संत राम साहू ने बताया कि नियमित रूप से मिलने वाली पेंशन राशि से उन्हें काफी राहत मिल रही है। बीमारी के दौरान इलाज और दवाइयों पर होने वाले खर्च में यह राशि उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने श्रमिकों के हित में संचालित इस योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन योजना के माध्यम से पात्र निर्माण श्रमिकों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें दैनिक जरूरतों, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा करने में सहयोग मिल रहा है। यह पहल श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Tags: