मा. एम. आर. निषाद अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड 12 सितम्बर को जिले के प्रवास पर

Update: 2022-09-10 07:05 GMT
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष माननीय एम.आर. निषाद ( कैबिनेट मंत्री दर्जा) 12 सितम्बर 2022 को सूरजपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। सुबह 11ः00 बजे जिला पंचायत सूरजपुर के सभा कक्ष में सूरजपुर मछुआ समिति एवं अधिकारी, कर्मचारी के साथ बैठक तथा मछुआ कांग्रेस से संपर्क, संगठन पर चर्चा करेंगे साथ ही वे छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड द्वारा बोर्ड के उद्देश्यों के अंतर्गत मछुआरों को शासन के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगे तथा मछुआरा वर्ग के कल्याण एवं विकास हेतु किये जाने वाले उपायों के बारे में बतायेंगे।
Tags:    

Similar News