महाविद्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम तथा विधानसभा विशेष शिविर कर किया गया डाटा संकलन
सूरजपुर: भारत निर्वाचन आयोग नई-दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता 01 जनवरी 2023 के संबंध में शत् प्रतिशत पंजीयन करायें जाने तथा आधार से मतदाता परिचय पत्र को लिंक कराने जाने निर्देशित किया गया है। इसी तारतत्य में 07 अगस्त 2022 को जिले के रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर के प्राध्यापक श्री दिग्विजय सिंह के द्वारा विशेष शिविर का आयोजन कर वोटर हेल्प लॉइन ऐप के माध्यम से महाविद्यालय के छात्र, छात्राओं का नवीन मतदाता के रूप में पंजीयन जिनका पूर्व में ही मतदाता परचिय पत्र बन चुका है उनका आधार से लिंक कराये जाने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया तथा आयोग द्वारा स्वीप प्रोग्राम के उद्देश्यों को साझा किया। साथ ही छात्र, छात्राओं को मतदाता सूची में नवीन पंजीकृत के रूप में नया नाम जोड़ने हेतु फॉर्म 6 तथा आधार लिंक कराये जाने हेतु फॉर्म 6 ब के संबंध में बताया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में 160 छात्र एवं छात्राएं लाभान्वित हुए। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद कुमार पैकरा एवं विषय विशेषज्ञ डॉ. विनोद साहू, डॉ. धनंजय ताण्डे तथा बीएलओ श्री जगमोहन मंगेशकर, जयचंद पैकरा एवं पिंकु शर्मा का विशेष योगदान रहा है।
इसी कड़ी में 06 सितम्बर 2022 को सूरजपुर जिले के विधानसभा क्षेत्रों मे ंविशेष शिविर का आयोजन कर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन डाटा का संकलन किया गया जो इस प्रकार है। प्रेमनगर में ऑनलाइन महिला 920, पुरूष 1041 ऑफलाइन 188, कुल महिला 1108, कुल पुरूष 1231, भटगांव ऑनलाइन महिला 2339, पुरूष 2502, ऑफलाइन महिला 733, पुरूष 750 कुल महिला 3072 कुल पुरूष 3252 तथा प्रतापपुर में ऑनलाइन महिला 903 पुरूष 884 ऑफलाइन महिला 60 पुरूष 48 कुल महिला 963 कुल पुरूष 932 ने पंजीयन कराया।