जगदलपुर: सुरक्षाकर्मी के प्रशिक्षण-नियोजन हेतु शिविर का आयोजन

Update: 2022-09-08 06:15 GMT
जगदलपुर: जिले के युवाओं को सुरक्षाकर्मी के पद हेतु कौशल प्रशिक्षण-नियोजन करने के लिए भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली एवं एसआईएस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में इच्छुक युवाओं का चयन किया जाना है। जिसके लिए 10 सितम्बर को जनपद पंचायत बास्तानार, 12 सितम्बर जनपद पंचायत दरभा, 13 सितम्बर को जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा, 14 सितम्बर को जनपद पंचायत तोकापाल, 16 सितम्बर को जनपद पंचायत जगदलपुर, 19 सितम्बर को बकावंड, 20 सितम्बर को जनपद पंचायत बस्तर और 21 सितम्बर को लाईवलीहुड कॉलेज जगदलपुर में प्रातः 10 से शाम 5.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।
Tags:    

Similar News