जगदलपुर: भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 की स्थिति में पुनरीक्षण कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 09 नवम्बर 2022 बुधवार को सभी मतदान केंद्रों में निर्वाचन, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदाताओं के अवलोकन हेतु फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात 09 नवम्बर 2022 से 08 दिसम्बर 2022 तक सभी मतदान केंद्रों में कार्यायलीन समय में उपस्थित रहकर अविहित अधिकारी एवं बूथ लेबल अधिकारी द्वारा दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा।