ठण्ड को देखते हुए शाला संचालन के समय में किया गया परिवर्तन

Update: 2022-12-03 05:06 GMT

DEMO PIC 

बलरामपुर: शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है, जारी आदेश के अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाएं प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक तथा शनिवार को दोपहर 12.45 से 4.15 बजे तक, इसी क्रम में द्वितीय पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12.45 बजे से 4.15 बजे तक व शनिवार को सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक संचालित होंगी।
इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9.45 बजे से 4 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक संचालित की जायेंगी। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश 05 दिसम्बर सोमवार से लागू होंगी।
Tags:    

Similar News

-->