गरियाबंद: विकासखंड छुरा अंतर्गत ग्राम चितामाड़ा के मत्स्य पालक किसान श्री सोहन ठाकुर खेती एवं मजदूरी से सलाना आय लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये अर्जित कर लेता था। लेकिन जब से मत्स्य पालन के क्षेत्र में जुड़े हैं तब से उनकी वार्षिक आय में लगभग तीन गुना अर्थात 4 लाख 50 हजार रूपये तक पहुंच गई है। जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगा। जब उन्हें मछली पालन विभाग के अधिकारियों द्वारा नवीन तकनीकी से मछली पालन की विस्तृत जानकारी मिली तब वे मछली पालन के लिए तैयारी की। विभाग द्वारा 0.2 हे. जमीन पर संवर्धन तालाब का निर्माण कराया गया साथ ही स्पान संवर्धन योजना से 25 लाख स्पान मत्स्य बीज, जाल एवं फिश माऊन्ट ग्रोथ प्रमोटर विभाग द्वारा शत प्रतिशत अनुदान पर प्रदान किया गया। तब से मछली पालन को एक व्यवसाय के रूप में अपना कर समृद्धि के द्वार खुलने लगा। वे कहते है कि