नारायणपुर: कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं के लिए पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की है। जारी आदेश के तहत् नारायणपुर विकासखंड अंतर्गत मृतक मानसिंह, पिता वाड़गे ग्राम छोटेडोंगर की मृत्यु सर्पदंश से और मृतक जयंती पोयाम, पति नकुल पोयाम ग्राम बेड़मा की मृत्यु पानी में डुबने से होने के कारण उनके आश्रित परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नारायणपुर को निर्देशित किया है कि संबंधित को चेक के माध्यम से भुगतान एक सप्ताह के भीतर करना सुनिश्चित करें।