बलरामपुर: कलेक्टर विजय दयाराम के. के द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं से पीड़ित 6 परिवारों को 24 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जारी आदेशानुसार जहरीले सर्प के काटने से मृतक मुनेश्वरी बाई पति बंशीराम ग्राम जवाहरनगर, मृतक फुदइन बाई पति गेन्दू राम ग्राम बिरहोरपाठ तथा मृतक सेवंती आत्मज संत कुमार ग्राम नीलकण्ठपुर मृत्यु हुई थी। इसी प्रकार कुँआ में डूबने से मृतक विक्टोरिया तिग्गा पति अगस्तुस तिग्गा ग्राम भुरसापारा, मृतक रंजीत नगेसिया आत्मज रामबरन ग्राम गोपातु तथा शिवनाथ आत्मज झगरू ग्राम मोतीनगर की मृत्यु हुई थी। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने आरबीसी 6-4 के तहत् उनके निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।